After Header-1

एलन मस्क से PM मोदी ने  की बात, टैरिफ वॉर के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) से फोन पर बात की है। इस बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। पीएम मोदी ने बताया कि एलॉन मस्क से कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी मीटिंग के दौरान उठे विषय भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के सेक्टर्स में गहन साझेदारी पर भी चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा।

पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है। पिछले दिनों ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.