धर्मपाल धनखड़ नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के सचिव नियुक्त 

हैदराबाद में हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया फैसला। हैदराबाद (चाणक्य मंत्र) नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय मीटिंग हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय थे। बैठक में संगठन की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार शिवाजी सरकार को अध्यक्ष, रवि मीनाक्षी सुंदरम एडवोकेट को महासचिव, संजय राय को उपाध्यक्ष और धर्मपाल धनखड़ को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। राज्यपाल महोदय ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.