After Header-1

डॉ.एस.राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सरहुल पूर्व मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रजरप्पा(रामगढ़)।डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, (लारी) के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को सरहुल पूर्व मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य सह पूर्व सचिव मनीष कुमार, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय प्रभाकर, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आरंभ में

सर्वप्रथम डॉ. एस. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित, पुष्प अर्पित कर, साथ ही कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् सरहुल पूजन कार्यक्रम में पाहन कालीचरण मुण्डा के द्वारा साल वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना की गई। संजय प्रभाकर ने सरहुल पुजा के संदर्भ में कहा कि सबसे पुराने लोग आदिवासी कहे जाते है जो प्रकृति से जुडे होते है।

मनीष कुमार ने सरहुल के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं कहा हमें इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी रक्षा करनी चाहिए। सरहुल पूजा के विषय प्रवेश सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक राम के द्वारा किया गया। उसके बाद प्रशिक्षुओं ने कविता, नृत्य, भाषण प्रस्तुत किये जिसमें मुख्य रूप से पल्लवी, उमाशंकर, लक्ष्मी, सबिता, मोनिका, ज्योति इत्यादि रहें। मंच का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु सतेंन्द्र कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बी.एड. सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।
उपस्थित शिक्षकों में मो. परवेज अखतर, इंदु कुमारी झा, सुप्रिया बर्मन, मुरारी कुमार दुबे, बाबुचन्द प्रसाद, सुलेखा कुमारी तथा कर्मचारियों में नन्दलाल कुमार, श्रेया गुप्ता, बबलु कुमार, दिप्ती लकड़ा इत्यादि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.