After Header-1

भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण मनाने का आह्वान

भुरकुंडा।  भुरकुंडा ओपी परिसर में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसआई अभिनाश कुमार ने की, जिसमें पतरातू अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया और पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक में तीनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेगी और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा। साथ ही, डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर सख्त मनाही होगी ताकि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग: योगेश दांगी, मुखिया अजय पासवान, प्रदीप मांझी, अभय सिंह, फुलेंद्र सिंह, विकास पांडेय, मनोज राम, मुस्तकीम अंसारी, मो. इक़बाल, दर्शन गंझू, राजन करमाली, नीम खान, संजय मिश्रा, झरी मुंडा, मुकेश राउत, संतोष उरांव, चमन लाल, प्रेम विश्वकर्मा, अखिलेश टोप्पो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस बैठक के माध्यम से प्रशासन ने सभी समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की और सभी को जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.