टाउन हॉल रामगढ़ में सहिया सम्मेलन का हुआ आयोजन

रामगढ़:  टाउन हॉल, रामगढ़ में सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य में सहिया जो अग्रणी स्वास्थ्य प्रहरी के रूप में कार्य कर रही है तथा जो स्वास्थ्य विभाग की आधार स्तंभ मानी जाती हैं आज उनको उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानीत किया गया। इसके साथ ही सीएचओ, बिटीटी एवं एसटीटी को भी सम्मानीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक रामगढ़ श्रीमति ममता देवी एवं सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक रामगढ़ श्रीमती ममता देवी के द्वारा सहियाओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि समाज के विकास में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। मौके पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं विकासात्मक कार्यों को लेकर भी सभी को जानकारी दी एवं निरंतर इसी तरह कार्य करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी , 20 श्रुत्री उपाध्यक्ष श्री दिनेश मुण्डा, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सुधीर मंगलेश, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ० तुलिका रानी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ० स्वराज, उपधीक्षक, सदर अस्पताल, डॉ० ठाकुर मृत्युजंय कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सक, डॉ० नितेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री विजय कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक, श्री रंजीत कुमार सिंह, क्षेत्रिय समन्वयक IEC/BCC श्री सुनिल कुमार मधुकर, जिला NTCP Consultant श्री विनय कुमार शर्मा, DPMU Coordinator श्री बिमल केशरी, सभी STT, सभी बीटीटी, सहिया एवं सहिया साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति आरती वर्मा एवं बिटीटी कंचन पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.