BJP की बैठक

चाणक्य मंत्र संवाददाता

गोला। रजरप्पा चौक ठाकुर बाडी मंदिर स्थित जिम खाना में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता गोला मंडल अध्यक्ष बबलु साव ने और संचालन महामंत्री जितेन्द्र साहु ने किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सह पुर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाईगर का अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े हत्या किए जाने की निंदा की गई। कहा गया कि हेमंत सोरेन की सरकार में कोई भी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। कोई भी किसी पर भी हमला कर बच के निकल भी जाता हैं। जगह जगह हत्या, बलात्कार डकैती की घटनाएं अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही हैं और सरकार घोर निंद्रा में सोई हुई है। चारों तरफ़ लुट मची हुई है, झारखंड जंगल राज बन गया है। अनिल महतो के मौत पर भारतीय जनता पार्टी गहरी शोक संवेदना प्रकट करती है। आत्मा की शांति के लिए 2,मिनट मोन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। एक अन्य प्रस्ताव में 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनने की अपील की गई। गोला प्रखंड के सभी बूथों में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बूथ अध्यक्षों और बूथ कमेटी को निर्देश दिया गया हैं। इस कार्यक्रम में संतोष कुशवाहा, हरिश बर्मन, देंवती देवी, प्रीतम झा ,सचिन कुमार ,विकासमणि पाठक, सुलेखा देवी, प्रदीप ठाकुर ,प्रमोद रजवार, झूलन महथा ,उत्तम कुशवाहा, रामकुमार नायक आदि शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.