After Header-1

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल रोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आज सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोज अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.