After Header-1

एमिटी विश्वविद्यालय रांची द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में राधा गोविंद विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के महिला वॉलीबॉल टीम विजय हुआ

रामगढ़ : एमिटी विश्वविद्यालय रांची द्वारा आयोजित एमीफोरीया खेल प्रतियोगिता तीन दिवसीय 19 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक हुआ। यह खेल राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ एवं एमिटी विश्वविद्यालय रांची के बीच खेला गया जिसमें राधा गोविंद विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल टीम विजय हुआ। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अमन वर्मा ने दी।
इस खुशी पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार एवं प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों की हार्दिक शुभकामनाएं दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.