After Header-1

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, जानिए निफ्टी का हाल

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 490.12 अंक उछलकर 74,660.07 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 162.55 अंक चढ़कर 22,671.30 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहे। हालांकि, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 71.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,000.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.