गोला थाना में होली पर्व के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

गोला।होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को गोला थाना में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सर्वप्रथम अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी और गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर अंचलाधिकारी ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन पूर्व से चिन्हित जगह पर ही आयोजित की जाएगी किसी भी नई जगह पर होलिका दहन आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। अंचलाधिकारी ने होलिका दहन के दौरान स्थानीय स्तर पर वॉलिंटियर्स प्रतिनियुक्त करने उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने एवं वॉलिंटियर्स की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी ने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में कोई भी अफवाह सामने आती है अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने संबंधित कोई मामला सामने आता है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06553 222005 पर या स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी जाए। वही अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड प्रशासन रामगढ़ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

बैठक के दौरान गोला थाना प्रभारी ने कहा कि अगर असामाजिक तत्वों द्वारा पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की जाएगी तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने एवं कोई भी मामला सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.