After Header-1

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामगढ़।बुधवार समाज कल्याण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वंधान में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट (पीसीपीएनडीटी एक्ट) 1994 विषय पर सदर अस्पताल रामगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, इन्दु प्रभा खलखो, के द्वारा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गयी साथ ही लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की गयी। सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट (पीसीपीएनडीटी एक्ट) 1994 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही ये बताया गया की जो भी इस कार्य में संलिप्त होते है, उनके लिए दंड का प्रावधान है। क्षेत्र में किसी तरह की सूचना इस संबंध में प्राप्त होने पर शीघ्र इसकी जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों के अभिभावकों के बीच बेबी किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रामगढ़ इन्दु प्रभा खलखो, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, डा० पल्लवी कौशल, विमल केशरी, सोबन कुमार, श्रवण कुमार कुशवाहा, दीपक दास तथा स्वास्थ्य विभाग के एमटीसी कर्मचारी एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.