After Header-1

विश्व हिंदू परिषद जिला समिति का हुआ विस्तार

विहिप रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल और जिला मातृशक्ति सत्संग प्रमुख विभा देवी को बनाया गया

रामगढ़।मारवाड़ी धर्मशाला गोला रोड़ रामगढ़ में 22 फरवरी दिन शनिवार से चल रहे विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के तीन दिवसीय प्रांत कार्य समिति का बैठक का समापन सोमवार हुआ। इस बैठक में झारखंड प्रांत के सभी जिलों, विभागों, झारखंड प्रांत तथा क्षेत्रीय के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंतिम दिन झारखंड प्रांत के सभी जिलों, विभागो और प्रांत समिति का विस्तार करते हुए नवीन घोषणाएं की गई। इस दौरान रामगढ़ जिला समिति का भी किया गया। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने रामगढ़ जिला समिति का विस्तार करते हुए नवीन घोषणाएं की। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल,जिला मातृशक्ति सत्संग प्रमुख विभा देवी, दुर्गा वाहिनी रामगढ़ जिला सह संयोजिका प्रियंका कुमारी,दुर्गा वाहिनी जिला शक्ति साधना केंद्र प्रमुख अंजलि कुमारी और जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दानिश पटेल को नवीन दायित्व सौंपा गया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी को ओम का उच्चारण करवा कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प करवाया। इस अवसर पर जिला मंत्री छोटू वर्मा,बजरंग दल जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार,जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेंद्र ठाकुर, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख आशिष शर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक राम करमाली, विश्व हिंदू परिषद से मंत्री शिवा प्रजापति, अभाविप के पूर्व प्रदेश सह मंत्री गौतम महतो, बजरंग दल के पूर्व संयोजक राजेश ठाकुर सहित अन्य ने नवीन दायित्वान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.