After Header-1

विपणन अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत

कांकेर। जिला सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला विपणन अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ श्रम कानूनों के नियमों का पालन ना करने की शिकायत मानवाधिकार आयोग में किया गया है।
आज जारी एक विज्ञप्ति में मजदूर नेता ओमप्रकाश देवांगन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विपणन संघ में कार्यरत हम्मालों का पिछले कई वर्षों से भविष्यनिधि कोष में ठेकेदार राशि जमा नहीं कर रहे है।जिसकी शिकायत जिला विपणन अधिकारी से किए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
श्री देवांगन ने कहा कि हम्मालों का प्रधान नियोक्ता विपणन संघ है और विपणन संघ के अधिकारी और इस संबंध में नियुक्त कर्मचारी इसके लिए प्रमुख जवाबदार है।
मानवाधिकार आयोग में किया गया शिकायत में विपणन संघ में कार्यरत हम्मालों को श्रम कानूनों के तहत कोई भी सुविधा नहीं मिलने के कारण हम्मालों के अधिकार का हनन और हम्मालों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मानसिक पीड़ा पहुंचाया जाना को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.