After Header-1

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।विद्यालय प्राचार्य उमेश प्रसाद द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व और इसके पीछे की कहानी के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को देश के संविधान के मूल्यों और अधिकारों का सम्मान करने और देश की सेवा करने का संदेश दिया। भैया-बहनों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें देशभक्ति के गीत, नृत्य,भाषण,योगासन,डंबल,पिरामिड प्रदर्शन शामिल थे।शारीरिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। सभी कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें देशभक्ति की भावना से भर दिया।

उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा यह बड़ा ही शुभ अवसर है, जब हम सभी मिलकर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा जब से हमारा संविधान बना और लागू हुआ, तब से हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। संविधान में हुए संशोधनों के माध्यम से नागरिकों के हितों की रक्षा की जा रही है तो हम सभी नागरिकों का भी यह कर्तव्य है हम संविधान का सम्मान करें।कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर में विभिन्न क्षेत्रों-अखिल भारतीय विज्ञान मेला मे अभिषेक कुमार द्वितीय,क्षेत्रीय खेलकूद(एथलेटिक्स) प्रथम-परी कुमारी,क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव मूर्ति निर्माण अंकित करमाली द्वितीय,प्रांतीय विज्ञान मेला आराध्या सेंगर द्वितीय,प्रांतीय विज्ञान मेला शिवम मिश्रा-प्रथम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियो के लिए पुरस्कृत भी किया गया। मंच संचालन आचार्या गायत्री कुमारी एवं कक्षा अष्टम के भैया आदित्य पाठक एवं बहन वर्षा कुमारी के द्वारा किया गया।गायत्री कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के सभी आचार्य जी एवं दीदी जी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.