After Header-1

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया विराट माकन ने

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले सात वर्षीय मास्टर विराट माकन ने मुलाकात की। पंजाबी मोहल्ला नामकुम रेलवे स्टेशन निवासी विराट ने 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

विराट देश का ऐसा पहला बच्चा है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया। मुख्यमंत्री ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, विराट की माँ श्रीमती शिल्पी माकन और पिता श्री गगन माकन मौजूद थे।

विराट को कैलकुलेटर बॉय के नाम से  पुकारने लगे हैं लोग

गगन माकन नामकुम में एकेडमी चलाते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विराट को स्ट्रेट और रिवर्स आर्डर में मल्टीपल टेबल पढ़ाने का अभ्यास करना शुरू किया था। इसमें विराट ने इस कदर पारंगत हासिल कर ली कि उसका नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। अब विराट का लक्ष्य एशिया बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है।

इसके साथ ही वह गिनीज बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अपने इस महारत को और धारदार करने में जुटा हुआ है। विराट को रांची में लोग कैलकुलेटर बॉय के नाम से भी पुकारने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.