दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में आग लगी

नयी दिल्ली: दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया के दामोदर पार्क में एमटीएनएल कार्यालय के पास एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि दामोदर पार्क में स्थित एमटीएनएल ऑफिस के पास एक चार मंजिल की इमारत के तीसरे फ्लोर के स्टेशनरी गोदाम में आग लगी है। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.