After Header-1

IPL 2025: बिहार के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी बोली

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब जेद्दा में होना है। मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से इन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान भी हो गया है। मेगा ऑक्शन के लिए जारी फाइनल लिस्ट में बिहार के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। सूर्यवंशी ऑक्शन लिस्ट में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए शतक जड़ा था।

नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में 366 भारतीय और 208 विदेशी प्लेयर हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी भी शामिल हैं। आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 204 खिलाड़ियों की जगह है। यानी शॉर्टलिस्ट किए गए 574 प्लेयर्स में से अधिकतर 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपए बाकी हैं। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.