After Header-1

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान 

रामगढ़: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,रामगढ़ चंदन कुमार के निदेशानुसार गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के आदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षक बल के सहयोग से रामगढ़ थाना अंतर्गत गौशाला विकास नगर,जारा बस्ती, बुढा खुखरा आदि जगहों में सघन व व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी अभियान में कुल 3.75 लीटर अवैध विदेशी शराब, 25 लीटर महुआ शराब एवं 590 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया । इस दौरान छापेमारी अभियान में बुढा खुखरा से घनश्याम चौधरी एवं अजय कुमार मुंडा के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि ज़ारा बस्ती के लालजी महतो एवं पिंटू मुंडा के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक अमित मड़की, सिपाही नरेश महतो, कमलेश कुमार, प्रेम सिंह, विनय सिंह एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.