After Header-1

महाराष्ट्र विस चुनावः भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, राहुल नार्वेकर कोलाबा से, छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले सतारा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गणना 23 नवंबर को होगी। इस चरण में लोकसभा की नांदेड़ सीट पर भी उपचुनाव होगा। महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना और एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इन पार्टियों के बीच में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा 155 से 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.