After Header-1

सपा के पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी और करीबियों की 14.39 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के परिवार और करीबियों पर कड़ा एक्शन लिया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने सपा के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की 14.39 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति जब्त की हैं।

ईडी ने कुल पांच संपत्तियां जब्त की हैं। ये संपत्तियां प्रयागराज, दिल्ली और मध्य प्रदेश के रीवा में थीं। ये संपत्तियां विजय मिश्रा की पत्नी और पूर्व एमएलसी राम लली मिश्रा के साथ ही करीबी भोलानाथ शुक्ल और चंदन तिवारी के नाम थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.