After Header-1

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.20 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 77.77 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.12 डॉलर यानी 0.18 फीसदी फिसलकर 73.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.