After Header-1

MP के मैहर में दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। सत्रह अन्य घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि मैहर के नादन थाना से करीब एक किलोमीटर दूर हुए इस भीषण हादसे में बस सवार छह यात्रियों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया, जबकि तीन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर मैहर, अमरपाटन और सतना के अस्पतालों में पहुंचाया।

घायलों की संख्या सत्रह बतायी गयी है। घायलों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि बस प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही थी। बताया गया है कि बस काफी तेज गति से जा रही थी और वह सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गयी। भीषण टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

बस काटकर निकले गए शव
हादसे में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिसके बाद बचाव टीम ने गैस कटर से बस काटकर मृतकों के शव को बाहर निकाला। राहत बचाव टीम ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अमरपाटन, मैहर और सतना अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर सहित कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.