नीरज को पीएचडी

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा इतिहास विषय मे शोध कार्य के लिए नीरज राणा को पीएच. डी. की उपाधि प्रदान की गई। नीरज ने अपना शोध कार्य डी. ए. वी. पी. जी. कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवि शरण दीक्षित के निर्देशन मे पूर्ण किया। नीरज का शोध कार्य *उत्तराखण्ड से खाड़ी देशों की ओर प्रवासित हो रहे प्रवासियों का उत्तराखण्ड की आर्थिकी में उनके योगदान* पर केंद्रित रहा। इस शोध मे राज्य से रोजगार हेतु प्रवास कर रहे प्रवासियों के समक्ष समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया है इनका यह शोध कार्य सरकार द्वारा प्रवासियों के लिए भविष्य की योजनाओं को बनाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही भावी शोधार्थीयों के लिए भी महत्वपूर्ण स्रोत का कार्य करेगा। वर्तमान में नीरज राणा आर्य महिला पी. जी. कॉलेज (बी. एच. यू.), वाराणसी में सहायक प्रध्यापक (अस्थाई ) के रूप में कार्यरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.