दो आदिवासी बेटियों के साथ सामूहित दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

कोलकाता। बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व बर्दमान के आउसग्राम में दो आदिवासी बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। रविवार को दोल पूर्णिमा उत्सव का लाभ उठा कर किशोरियों को घर के कुछ दूरी पर ही स्थित जंगल में ले जाकर सामूहिक कुकर्म किया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अब तक पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किशोरियों को वन नवग्राम के ब्लॉक अस्पताल उसके बाद बर्दमान मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोनों घर पर ही तभी उनकी पहचान के दो युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और जबरन घर से कुछ दूर जंगल में उठा ले गए। वहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही इनकी शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में किशोरियां किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई क रते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.