पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़ ,मारे गए पांच नक्सली

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के खोब्रामेंढा के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में 5 नक्सली मारे गए। नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने जानकारी दी है कि गढ़चिरौली जिले के खुरखेड़ा के खोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं ।
बता दें कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है। इससे पहले 24 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने नारायण पुर में सुरक्षा बलों पर हमला किया था जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.