पाक : सौ साल पुराने मंदिर पर हमला, दरवाजे के साथ सीढ़ियां भी तोडी़ गई

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर का नवीकरण का कार्य चल रहा था। मंदिर का विरोध करते हुए अज्ञात लोगों कासमूह ने मंदिर पर हमला किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंदिर के नवीकरण का काम तेजी से चल रहा था। शिकायत के अनुसार शहर के पुराना किला इलाके में शाम लोगों के समूह ने मंदिर पर हमला किया और ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार तथा एक अन्य दरवाजे के साथ-साथ सीढ़ियां भी तोड़ दीं।
इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) उत्तरी जोन के सुरक्षा अधिकारी सैयद रजा अब्बास जैदी ने रावलपिंडी के बन्नी थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया गया है कि पिछले एक महीने से मंदिर के निर्माण और नवीनीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने कुछ अतिक्रमण किया गया था, जिसे 24 मार्च को हटा दिया गया। मंदिर में धार्मिक गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं और न ही वहां पूजा के लिये कोई मूर्ति रखी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.