After Header-1

बुधबाजार(लारी) में चौथे सोमवार को काँवरियों को दूध शर्बत पिलाया गया

रजरप्पा(रामगढ़)।प्रत्येक वर्ष के सावन माह के अन्तिम सोमवारी को काँवरियों को बुधवार, लारी में केशरयुक्त दूध शर्बत का बितरण किया जाता है। इस वर्ष सावन के महीने में पाँच सोमवार पड़ रहा है तथा अन्तिम सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चौथे सोमवार को ही शर्बत वितरण कार्यक्रम किया गया। विगत कई वर्षों से काँवरियों के सम्मान में सावन के पवित्र महीने में ये शर्बत वितरण का कार्यक्रम चलाया जाता रहा है। ये कार्यक्रम अहले सुबह से शुभारंभ होते हुए अपरान्ह तक चलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार मिश्रा, रामदास प्रसाद, श्रवण कुमार, जयदेव सामन्त, भीम साहु, सुजीत सिन्हा, अरविन्द कुमार, जितेन्द्र

साव, शोबन कुमार, अरविंद कुमार( डाक बाबू ), अजय महतो, संतोष शर्मा, अमित कुमार, ओम कुमार, संतोष कुमार, ऋषिकेश अग्रवाल, मनोज झा, दिव्यासु साहु, उषा देवी, आपसा, बेबी देवी, शिवांगी, सरिता देवी, अहिल्या, सुधा देवी, मनोज कुमार, समित कुमार, देवचरण पटेल, तपू साव, सुधीर कुमार और हरि साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.