After Header-1

मुख्यमंत्री के जन्मदिन की 49 वीं वर्षगांठ मनाई गई, साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड के धरतीपुत्र युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन की 49वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इस अवसर पर गोला डीवीसी चौक स्थित आदिवासी सेड परिसर में केक काट कर उनके जन्मदिन को मनाया गया एवं उनके दीर्घायु, बेहतर स्वास्थ्य, झारखंड की माटी, संस्कृति, पहचान, किसानों, माताओं बहनों, नवजवानों, आदिवासी मुलवासी के हित में निरंतर आवाज बनकर राज्य को लुटने से बचाव को लेकर आप आगे बढ़ते रहे यही शुभकामना करते हुए एक दूसरे को बधाई दी गई। साथ ही उनके जन्मदिन पर फलदार पौधा का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से युवा नेता सुनील राज चक्रवर्ती, आंदोलनकारी विनोद रजवार, हरिचण मुंडा, विष्णु कुमार, कपिल महतो, प्रदीप महतो, महादेव महतो, तारो महतो, प्रेम कुमार, रामरतन करमाली, बलराम बेदिया,भागीरथ मुंडा, किशोरी मुंडा,अब्बुल मियां, सागर रजवार, लुकमान अंसारी, मुन्नी कुमार, कृष्णा रजवार, सुरेंद्र रजवार, साहिल खान, सौरभ रजवार, तोहिद खान, निशांत रजवार, तौसीफ खान, शोएब अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.