गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी

मीरजापुर। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक गंगा के जलस्तर में 0.833 सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। गंगा का पानी कोन ब्लाक के हरसिंहपुर व मल्लेपुर गांव की ओर बढ़ रहा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई जगह मार्ग पर पानी भर गया है। इसके चलते आवागमन बंद हो गया है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 74.910 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुबह जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार धीमी हो गई है। 0.833 सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।

जलस्तर में वृद्धि से गंगा के तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपने मवेशियों और उनके चारे आदि की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। जिले में अभी तक गंगा में सबसे ज्यादा जलस्तर नौ सितंबर 1978 को 80.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। जिला प्रशासन ने सदर और चुनार तहसील क्षेत्र में तटवर्ती गांवों में 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। यहां चौबीस घंटे अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.