पतरातू में हुई झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार

रामगढ़ ।पतरातू के तालाटांड़ में  झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद आलम एवं संचालन जिला संगठन सचिव मोकारम अंसारी ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही पतरातू प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष साजिद आलम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करें और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में चितरपुर प्रखंड सचिव मो. शकील के अलावे रफीक खान, आसिफ, सेराज अंसारी, इमरान अंसारी, अयूब अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मुमताज, अब्दुल रशीद, अफरोज, फिरोज अंसारी, मो. मोबारक अंसारी, शाहिद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.