After Header-1

दिल्ली में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, सब्जी मंडी में बिल्डिंग गिरी

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई है, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। नॉर्थ डिस्टिक दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बिल्डिंग गिरने की खबर सामने आई है। जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली सब्जी मंडी इलाके से मकान ढहने की सूचना मिली। घटना के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, सब्जी माड़ी इलाके में घंटा घर रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान करीब 9 बजे गिर गया।

दिल्ली में बुधवार को एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और मौसम कार्यालय को ‘रेड अलर्ट’ जारी करना पड़ा। मौसम कार्यालय ने कहा कि अचानक आई बाढ़ संबंधित राष्ट्रीय दिशा-निर्देश बुलेटिन में दिल्ली के उन क्षेत्रों की सूची भी दी गई है, जिन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.