पूर्व विधायक ममता देवी ने सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त की 

रामगढ़। सावन की दूसरी सोमवारी में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता देवी  ने गोला डीवीसी स्थित मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा भोलेलाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त की और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर पूजा अर्चना कर रहे सभी भक्तजनों को दूसरी सोमवारी की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि जो भी भक्तजन सावन माह के सोमवारी के इस पवित्र दिन बाबा भोले नाथ और माता पार्वती का सच्चे मन से अराधना करते हैं उन सभी भक्तज्जनों का हर मनोंकामना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती पूरी करती है और उनकी सारी कष्ट भी दूर करते हैं। आगे पूर्व विधायक  ममता देवी  सावन माह के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार, श्रावण को शिवत्व के अनुरूप वर्ष का सबसे पवित्र महिना माना जाता है, तथा साप्ताहिक दिन सोमवार को शिव की उपासना का दिन माना गया है। इस प्रकार श्रावण माह के सोमवार की महत्ता इस लिए और भी अधिक हो जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.