विधानसभा का पावस सत्र गैरसैंण में होगा

देहरादून। विधानसभा का पावस सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड के संसदीय कार्य मत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अगस्त माह में राज्य सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र को आयोजित करेगी। सत्र की तिथि के निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल की तरफ से मुख्यमंत्री को निर्धारित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अगस्त माह की किसी भी तारीख को सत्र आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.