केदारनाथ यात्रा: ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 134315 श्रद्धालुओं का अब तक किया गया उपचार

गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब या घायल होने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर एमआरपी खोली गई है, जिससे श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से अभी तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 1,34,315 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान शनिवार को ओपीडी के माध्यम से 684 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया, जिसमें 519 पुरुष एवं 165 महिलाएं शामिल हैं। अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 1,34,315 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है, जिसमें 10,2511 पुरुष, 31,804 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि आज 74 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई गई। अब तक 12,596 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 92976 तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग भी कराई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.