सिलीगुड़ी: अमावस्या तिथि के अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ सिलीगुड़ी चैप्टर के द्वारा सिलीगुड़ी के शक्ति गढ़ मोड़ इलाके में स्थित गौरिया मठ गौशाला, में बड़े स्तर पर भजन का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही गौ माता के लिए गौ सेवा का भी आयोजन किया गया। जिसमें गौ माता के लिए चारा, गुड़ तथा अन्य खानें की सामग्री दी गई। आगामी 7 तारीख रथ यात्रा के लिए विप्र समाज की वरिष्ठ आदरणीय सदस्या ज्ञानवती तिवारी ने रथ यात्रा के दौरान बनने वाले महाभोग के लिए ₹15000 (,15 हजार) की राशि प्रदान की। इस पूरे कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरुआत भजन सत्संग के साथ हुई, सभी नए सदस्यों को खादा पहना कर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से विप्र संगठन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन शर्मा ,सचिव अंशु शर्मा तथा कोषाध्यक्ष कविता शर्मा मौजूद थी।
वहीं वरिष्ठ तथा विशिष्ट सम्मानीय सदस्यों में ज्ञानवती तिवारी, संतोष खंडेलवाल, उषा शर्मा, माया शर्मा ,शोभा पारीक चंपा शर्मा, ममता शर्मा, शांति इंदौरिया, सुनीता इंदौरिया ,कुसुम कौशिक, सुषमा शर्मा, निर्मला शर्मा तथा अन्य सभी विप्र बहने भारी तादाद में इस कार्यक्रम में उपस्थित थी। अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि हमारी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से आने वाले दिनों में हम बड़े-बड़े समाज सेवा के कार्य करने के लिए योजनाएं बना रहे हैं।