महबूबा ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप , धरने पर बैठी

देश भर में छठे चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे है। इसी बीच पीडीपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 वाली धांधली को दोबारा दोहराने के लिए साजिश रची जा रही है। उनके वोटर्स और उनके कार्यकर्ताओं को कैद किया गया है। महबूबा मुफ्ती इसके बाद धरने पर बैठी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.