CM की पत्नी और बेटी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी, बेटी, चालक समेत जिन नौ लोगों के सैंपल लिए गए थे उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे सीएम के परिवार ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि मुख्यमंत्री खुद आइसोलेट हो रखे हैं।

बताते चलें कि सोमवार को  रावत कोरोना वायरससे संक्रमित पाए गए थे।  तीरथ ने ट्वीट कर संक्रमित होने की पुष्टि की थी ।  डॉक्टर्स की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दियेगए। उनको आज तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के लिये जाना था।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, उत्तराखंड भ्रमण पर आये लोकसभाअध्यक्ष ओम बिड़ला के भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनसे मिलने वालों में असमंजस की स्थिति बनी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.