नाइजीरिया में बंदूकधारियों का लगातार बढ़ता आंतक, 40 लोगों की मौत

नाइजीरिया

नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें लगभग 40 लोगों की मौत हो गई। गांव में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बीच आरोपियों ने कई घर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। बता दें कि यहां चरवाहों और किसानों के बीच झड़पें आम बात हैं। पुलिस को निवासियों ने इस घटना की जानकारी मंगलवार को दी।जुराक गांव में हमला करने वाले हथियारबंद लोगों को स्थानीय तौर पर डाकू कहा जाता है। पठार पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि सुरक्षा एजेंटों के आक्रामक हमले से भागते हुए हथियारबंद गुट सोमवार देर रात जुराक गांव में अचानक घुस आया और गांवों पर हमला किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.