राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर मिला, दुर्घटना में किसी के जीवित बचने का संकेत नहीं

दुबई। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर को बचावकर्मी और तलाश अभियान टीम ने ढूंढ लिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तथा अन्य लोगों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ‘‘किसी के भी जीवित होने का कोई संकेत न मिला’’ है। सरकारी मीडिया के अनुसार, दुर्घटनास्थल एक दुर्गम घाटी में स्थित है और बचावकर्ता अभी वहां तक नहीं पहुंचे हैं।

ईरान की रेड क्रीसेंट सोसायटी के प्रमुख पीर हुसैन कोलिवैंड ने सरकारी मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह होने पर बचावकर्मियों ने करीब दो किलोमीटर की दूरी से हेलीकॉप्टर को देखा। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीरब्दुल्लहियान और अन्य को ले जा रहा यह हेलीकॉप्टर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.