जेल से बाहर आएंगे CM केजरीवाल?, AAP को बेसव्री से इंतजार…कुछ ही देर में आएगा SC का फैसला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं, इस पर AAP को बेसव्री से इंतजार है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। अगर जमानत नहीं मिली तो केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे और न चुनाव प्रचार कर पाएंगे। इससे आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है।

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि देश में चुनाव है ऐसे में राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया केजरीवाल को जमानत मिलनी चाहिए, जिससे वह चुनाव प्रचार कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.