सुंदरबन के पास आग लगने से 35 झुग्गी झोपड़ियां जलीं, सभी लोगों का किया सकुशल रेस्क्यू

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र के भाव वाला क्षेत्र सुंदरबन के पास अचानक आग लगने से लगभग 35 झुग्गी झोपड़ियां जल गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फंसे व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया। दून पुलिस और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि भाववाला क्षेत्र सुंदरवन के पास झुग्गी झोपड़ियाें में अचानक से आग लग गई है जिससे सम्भवत: कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने के अवगत कराया।

पुलिस टीम की ओर से तत्काल राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए झोपड़ियां के अंदर फंसे व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। मौके पर दमकल के वाहनों की ओर से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर आग से लगभग 30 से 35 झोपड़ियां जल गईं और अन्दर रखा सामान भी जल गया है। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के नेतृत्व में थाना सेलाकुई और फायर ब्रिगेड़ सेलाकुई की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.