After Header-1

झारखंड: भगवान सूर्य को अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लोक आस्था के पर्व चैत छठ पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास हुआ। यह लोग भगवान भास्कर को सोमवार सुबह का अर्घ्य देने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्घ्य देने जा रहे लोगों को तालाब लेकर जा रहे एक वाहन ने सड़क की दूसरी ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। रातू पुलिस थाने के निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.