नौटंकी करने में माहिर हैं नरेंद्र मोदी: डॉ प्रतिमा सिंह

देहरादून। नरेंद्र मोदी ने जिस तरह की बातें ऋषिकेश में कही वो भाषण प्रधानमंत्री पद की शोभा को तार तार करता है, आज दस साल सरकार चलाने के बाद भी अगर मोदी जी के पास अपने कार्यों को गिनवाने के बजाए वो कांग्रेस की बात करते हैं तो वो ये दर्शाता है की जनता को दस सालों में मूर्ख बनाने के अलावा कुछ नही किया है। अगर उनके पास अपना रिपोर्ट कार्ड होता तो जनता को दिखाते ना की इधर उधर की बात करके असली मुद्दों से ध्यान भटकाते,देश का प्रधानमंत्री होकर भी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के मुद्दे पर झूठ बोलते हुए उन्हें शर्म नही आई, दस्तावेज बताते हैं की कांग्रेस की सरकार ने 2012 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए बीस हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे और ए के एंटनी जी ने शिलान्यास किया था आना था सोनिया जी को पर वो नहीं आ पाई थी।

ऑल वेदर रोड जिए चार धाम यात्रा संपर्क मार्ग नाम से जाना जाता था उसका नाम बदल दिया और चौड़ीकरण के नाम पर जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया पर जनता सब जानती है। आज देश और प्रदेश की जनता जानना चाहती है की मोदी जी ने अपने कार्यकाल में क्या किया मन की बात करने के अलावा। आज मोदी जी उस स्थिति में नहीं हैं की वो भ्रष्टाचार की बात कर सकें आज देश पूछ रहा है की मोदी जी चुनावी बॉन्ड जो लाखों करोड़ के कंपनियों से लिए हैं वो कहां गए। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न के है की जिन कंपनियों का जितना मुनाफा नही है उतना चंदा उन्होंने कैसे दे दिया क्या ये मोदी जी की शेल कंपनियों का पैसा था। जिसके खुद के घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घरों में पर पत्थर नही मारते। आज भी मोदी जी अंकिता भंडारी मुद्दे पर मौन रहे ये बड़ी शर्म की बात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.