After Header-1

डा. रावत ने श्रीनगर नगर निगम के 11 बूथों पर मनाया स्थापना दिवस  

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया 

बलूनी ने देवलगढ में गौरा देवी व राजराजेश्वरी मंदिर के किये दर्शन

श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत डांग, भक्तियाना, स्वीट, डूंगरी पंथी, कलियासौड़ सहित 11 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। साथ ही सभी बूथों पर जाकर पार्टी का झंडा भी फहराया।

डांग और स्वीत में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2२ लाख घरों को पानी, एनआईटी के लिए 25 करोड़ की लागत से पानी की व्यवस्था की गई है। जबकि धारी से खिर्सू गांव के लिए 3 करोड़ की योजना से पानी की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि 5 लाख लोगों को उज्जवला कनेक्शन, 1 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि,9 हजार महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ, आम व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया है।
साथ ही एक लाख लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन फ्री में कराया जाएगा।इस दौरान ग्यारह बूथों में  सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। इस  मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण ,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल ,मंडल महामंत्री सौरभ पांडे, मथुरा प्रसाद , सुरेंद्र ङ्क्षसह, ललिता नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा गढवाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने देवलगढ के गौरा देवी व राजराजेश्वरी मंदिर के दर्शन कर मां का आर्शीवाद लिया।  मन्दिर दर्शन के पश्चात बलूनी ने बुघानी गांव पहुंच कर भाजपा के स्थापना दिवस पर स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण करा व बहुगुणा के घर पर बने संग्रहालय को देखा। तत्पश्चात श्रीकोट में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.