प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार किया है देवभूमि का अपमान: डॉ प्रतिमा सिंह

देहरादून। संयुक्त बयान जारी करते हुए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा एवं डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा की मोदी जी को देवभूमि की याद तभी आती है जब चुनाव आता है, चुनाव खत्म होते ही वो देवभूमि के लोगों को भूल जाते हैं, मोदी जी बोलते हैं पूरा देश उनका परिवार है तो उनसे एक प्रश्न पूछना चाहते हैं की क्या अंकिता भंडारी उनके परिवार की सदस्य नहीं थी क्यों अंकिता भंडारी मामले पर अपनी चुप्पी नही तोड़ते, उनकी सरकार में महिला मंत्री भी अंकिता भंडारी की मुद्दे पर बात नही करती, जो प्रधानमंत्री खुद महिला का सम्मान नही कर सकता उससे अंकिता के बारे में पूछना भी बेमानी है, जिस तरह मोदी  ने एक दलित महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है वो सबके समक्ष है,नौजवानों के साथ धोखा किया अग्निवीर योजना लाकर,
हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का हिसाब कौन देगा,उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला पर जवाब कौन देगा?
एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जम्मेदार कौन?उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को सरक्षण पर जवाब कौन देगा। अगर मोदी  को अपनी जीत का विश्वास होता तो वो कांग्रेस पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल ना करते, इस बार चार सौ पार नहीं इस बार जमानत बचाओ यार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.