लोकसभा चुनावः संघ की समन्वय बैठक सम्पन्नेे

ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सभी समविचारी संगठनों की समन्वय बैठक में राष्ट्रवाद और भविष्य के भारत को मन मस्तिष्क में रखकर मतादाताओं से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किए जाने का आह्वान किया।

ऋषिकेश एम्स मार्ग पर स्थित एक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार की समन्वयक बैठक दीपक तायल की अध्यक्षता और लोकसभा समन्वयक डॉक्टर विजयपाल के संचालन में आयोजित हुई। इसमें प्रांतीय प्रचार प्रमुख पदम कुमार ने उपस्थिति प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण भारत की स्वीकार्यता पूरे विश्व में बढ़ी है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरिक्ष के मिशन से लेकर कोविड जैसे संकट काल में वैक्सीन का विकास कर भारत ही नहीं विश्व में उपलब्ध करवाए जाने का कार्य भी किया है। जिसके कारण यह देखने को मिला है कि भारत में अनेक संभावनाएं है, बस भारत को एक अच्छा विचार और नेतृत्व देने वाले नेता को चुने जाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब भारत में लोकतंत्र के पर्व पर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

पदम कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मोदी की स्वीकार्यता के पीछे संकल्प शक्ति का होना भी है, जैसे राम मंदिर का निर्माण और धारा 3 70 के साथ समान नागरिकता कानून को लागू किया जाना है। जिसके कारण भारत का मान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारत में संभावनाएं अनेक है बस दिशा देने के साथ सही सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत का नेता ऐसा हो जो की भारत की मिट्टी से जुड़ा हो और भारत की आत्मा जिसके शरीर में वास करती हो, ऐसे राष्ट्र को समर्पित नेता व कार्यकर्ताओं के कारण आज भारत की वैश्विक शक्ति बढ़ी है। उनका कहना था कि चुने गए नेता को आत्मबोध और शत्रु बोध का स्मरण भी होते रहना चाहिए ताकि आप अजेय बन सके, इसके लिए लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रत्येक स्वयंसेवक को अधिक से अधिक मतदान किए जाने के लिए सुनिश्चित किया जाना है ताकि देश में एक ऐसी सरकार बने जिस पर जनता का विश्वास हो।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्य के पत्रक भी प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचा कर मतदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बैठक में जिला समन्वयक चिरंजीव, संघचालक राजेंद्र बडोनी, संपूर्णानंद, विश्व हिंदू परिषद के समन्वयक राजेंद्र पांडे, वरिष्ठ राजनेता प्रेमचंद अग्रवाल, गुरु प्रसाद उनियाल, महिपाल गुसांई, विनय रोहिल्ला, लक्ष्मी बहुगुणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार सहित संघ के 17 संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.