After Header-1

JNU में 4 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, 22 मार्च को वोटिंग… 24 मार्च को नतीजे

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किये जाएंगे। जिसके परिणाम की घोषणा 24 मार्च को होगी। बता दें, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (JNUSU) के चुनाव पिछली बार 2019 में आयोजित किए गए थे।

जेएनयू की चुनाव समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और मगंलवार तक उसमें सुधार किया जा सकता है। एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 14 मार्च से छात्र अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी।

विश्वविद्यालय शासी निकाय की बैठक (UGBM) 20 मार्च को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदार छात्रों को संबोधित करेंगे। नोटिस के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए 22 मार्च को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.