After Header-1

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 81 अंक उछला

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। हालांकि, वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 81.34 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर 72,386.23 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 2.75 अंक यानी 0.013 फीसदी की बढ़त के साथ 21,953.90 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर में गिरावट और 14 शेयरों में तेजी दिख रही है। वहीं, पेटीएम के शेयर में चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इससे एक दिन पहले इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में दिख रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 790.34 अंक यानी 1.08 फीसदी टूटकर 72,304.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 247.20 अंक यानी 1.11 फीसदी फिसलकर 21,951.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.