पोक्सो एक्ट से संबंधित जागरूकता हेतु हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़।उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों आदि के बीच पोक्सो एक्ट से संबंधित जागरूकता को लेकर दिए गए निर्देश के आलोक में बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय बरकाकाना में बच्चों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, जेजे एक्ट, बाल संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर बच्चों ने काफी ध्यान पूर्वक विभिन्न नियमों एवं अपने अधिकारों को लेकर जानकारी प्राप्त की वही उनके द्वारा कई सवाल जवाब भी किए गए। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अलग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, बाल कल्याण समिति के सदस्य विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.