After Header-1

राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन 3 मार्च को

सिलीगुड़ी। रंगमंच के तत्वावधान में आगामी 3 मार्च, रविवार को स्थानीय दीनबंधु मंच में होली के पावन उपलक्ष्य पर एक राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष करन सिंह जैन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि संस्था विगत तेईस वर्षों से भाषा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रही है। किसी भी देश या जाति की पहचान उसकी भाषा एवं संस्कृति से होती है। इसके महत्व को समझने की आवश्यकता है।

जैन ने बताया कि इसी के मद्देनजर संस्था आम लोगों के तनाव को दूर करने के प्रति वर्ष राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करती है। इस बार भी देश के प्रतिष्ठित कवि उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। देश के ओज के अन्तर्राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस, वाराणसी से, हास्य के धुरंधर कवि राधेश्याम भारती इलाहाबाद से, वीर रस के शसक्त हस्ताक्षर प्रकाश पटैरीया छत्तीसगढ़ से, देश के श्रेष्ठ गीतकार डॉ सुरेश लखनऊ से, हास्य के जादूगर कवि मुकेश सांडिल्य आगरा से, देशभक्ति का नया तेवर राणा मुनि प्रताप सिंह मध्यप्रदेश से जबकि श्रृंगार की जानी मानी कवयित्री प्रियंका शुक्ला उन्नाव से पधारेंगी‌।
संस्था के संरक्षक गंगाधर नकीपुरीया ने बताया कि इस बार संस्था की ओर से हीरा लाल अग्रवाल एवं हरि ऊं स्माइल्स को समाज सेवा के क्षेत्र में एवं जाने माने शिक्षक जयप्रकाश रजक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के विशेष सलाहकार श्रीकिसन रामपुरीया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी के आईजी सुधीर कुमार करेंगे जबकि मुख्यअतिथि के रुप मे भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय सिलीगुड़ी एवं सम्मानित अतिथि के रुप में सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक पंकज कुमार उपस्थित रहेंगें‌।
संस्था के संरक्षक चन्द्रप्रकाश सिंहल ने बताया कि विशेष अतिथि के रुप मे डा प्रिंस पारख, नारायण अग्रवाल (नक्सलबाड़ी), मनोज सरावगी (एस आर एम), नीतीश अग्रवाल, दीपक मानसिंहका, हीरालाल अग्रवाल, कमल तिवारी, श्यामसुंदर अग्रवाल(कर्सियांग), सांवरमल आलमपुरीया, रमेश अग्रवाल (सिल्वर आर्ट), रविन्द्र जैन,शुशील मित्रुका,सीताराम डालमिया, जुगल शर्मा तवानीया, डॉ टी एम तिवारी, संदीप घोषल, श्यामसुंदर चांदी वाला, श्रवण चौधरी, नेमचंद जैन आदि गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
संवाददाता सम्मेलन में संस्था के सह सचिव साजन वर्मा सदस्य मेघराज सेठिया, एवं राजेश गुप्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.